मुजफ्फरनगर : DM और SSP ने सुनी जनता की समस्या, अधिकारियों को दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आज शनिवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य़ चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

संवाददाता : समीर कुमार

16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark