उत्तर प्रदेश : चलती कार में महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़, आरोपी ने खींची आपत्तिजनक फोटो और फिर…

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तैनात एक महिला आरक्षी ने अपने दूर के रिश्तेदार द्वारा चलती कार में छेड़खानी और आपत्तिजनक फोटो खींचने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

अपनी शिकायत में ललितपुर की रहने वाली महिला आरक्षी ने बताया है कि आरोपी सूरज योगी ने 13 सितंबर 2024 को फोन कर उसे अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि आरोपी उसे पिछले एक साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत के अनुसार, 10 अगस्त 2023 को जब वह घर छुट्टी पर जा रही थी, तब उरई बस स्टॉप पर सूरज मिला और झांसी छोड़ने का बहाना बनाकर अपनी कार में बैठा लिया। कार में उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। उस समय कार को सूरज का एक दोस्त चला रहा था।

 

महिला ने मदद के लिए अपने भाई को फोन किया, जिसके बाद आरोपी उसे ग्वालियर बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हो गया। सदर सीओ राजेश कमल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

>
Columbus
17 Mar
5°C
18 Mar
15°C
19 Mar
17°C
20 Mar
5°C
21 Mar
8°C
22 Mar
7°C
23 Mar
8°C
>
Columbus
17 Mar
5°C
18 Mar
15°C
19 Mar
17°C
20 Mar
5°C
21 Mar
8°C
22 Mar
7°C
23 Mar
8°C
Weather Data Source: Wetter für 30 tage
Light
Dark