लखनऊ : 5वीं की छात्रा को होटल ले जाकर किया गैंगरेप, दो युवकों के खिलाफ पिता ने दर्ज कराया केस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने छात्रा को स्कूल से लौटते वक्त किडनैप किया। पहले बैग छीना, फिर कार में खींचकर बैठा लिया। जबरन उसे होटल ले गए और गलत काम किया। यहीं नहीं युवकों ने मासूम की अश्लील तस्वीरें लीं और वीडियो भी बनाया। साथ ही धमकी दी, कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने वापस मासूम को उसके घर के पास छोड़ा और फरार हो गए। ये घटना सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की है।

 

किसी तरह घर पहुंची मासूम ने पिता को आपबीती सुनाई। सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई, पिता ने कहा- वह इतना रो रही थी, कि कुछ बता ही नहीं पा रही थी। फिलहाल सरोजनी नगर थाने की पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी फैक्ट सामने आते हैं, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

मामले में ACP कृष्णा नगर विनय कुमार द्विवेदी का कहना है कि 14 वर्षीय छात्रा को अगवा करने, दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है। कृष्णा नगर थाने में उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

17 Mar
46°F
18 Mar
65°F
19 Mar
64°F
20 Mar
43°F
21 Mar
51°F
22 Mar
55°F
23 Mar
54°F
17 Mar
46°F
18 Mar
65°F
19 Mar
64°F
20 Mar
43°F
21 Mar
51°F
22 Mar
55°F
23 Mar
54°F
Weather Data Source: weather in Kentucky
Light
Dark