दिल्ली : CM ऑफिस में केजरीवाल की कुर्सी रखने पर आतिशी पर गरजे कांग्रेस नेता बोले- ‘हद कर दी…’

दिल्ली की सीएम आतिशी के मुख्यमंत्री कुर्सी के साइड में केजरीवाल की कुर्सी रखने पर राजनीति के चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुर्सी लगाने पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रह कर आए व्यक्ति की तुलना भगवान राम से करना घोर आपत्तिजनक है। आतिशी ने हद कर दी, जो उम्मीदें दिल्ली के लोगों को इस सरकार से थी वो आज पूरी तरह से कहीं न कहीं धूमिल होती नजर आ रही है। आतिशी ने आज खुद अपने आप को डमी सीएम के रूप में पेश किया है। आज इस हरकत से साबित हो गया कि लोगों को दिल्ली की सीएम से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

 

केजरीवाल ने ईमानदारी का उदाहरण रखा

आपको बता दें कि दिल्ली की सीएम आतिशी ने इस मौके पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी का एक उदाहरण सब के सामने रखा है। हम अपने भरोसे के साथ फिर से अरविंद केजीरवाल जी को सीएम की इस कुर्सी पर बैठाएंगे और तब तक यह कुर्सी इसी कमरे में रहेगी। सीएम आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी पिछले 2 साल से सीएम की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

 

>
Columbus
18 მარ
14°C
19 მარ
17°C
20 მარ
6°C
21 მარ
7°C
22 მარ
8°C
23 მარ
8°C
24 მარ
12°C
>
Columbus
18 მარ
14°C
19 მარ
17°C
20 მარ
6°C
21 მარ
7°C
22 მარ
8°C
23 მარ
8°C
24 მარ
12°C
Light
Dark