महोबा : अनियंत्रित अज्ञात बस ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, सिपाही सहित दो की मौत, दो घायल

महोबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से पीआरवी पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन में सवार एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद रोडवेज बस भागने के दौरान एक राहगीर को रौंद दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मोत हो गई। ये घटना चंद्रावल रोड मोड़ के पास की है। जब पीआरवी 6329 वाहन अपने निर्धारित ड्यूटी बिंदु पर जा रहा था। सिपाही सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल अब्दुल हक और बेचनलाल कबरई थाना क्षेत्र में ड्यूटी के लिए निकले थे। तभी लखनऊ से महोबा जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस (UP 95 T 2146) ने वाहन को टक्कर मार दी।

 

पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस चालक बस को रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा कर मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने सिपाही सुभाष चंद्र को मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक सिपाही सुभाष चंद्र की फाइल फोटो।

 

पुलिस ने दी क्या जानकारी ?

मामले में जानकारी देते हुए सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि पीआरवी वाहन में अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें एक सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो सिपाही गंभीर रूप से घायल है।

>
Brasilia
17 Mar
29°C
18 Mar
29°C
19 Mar
31°C
20 Mar
27°C
21 Mar
25°C
22 Mar
23°C
23 Mar
23°C
>
Brasilia
17 Mar
29°C
18 Mar
29°C
19 Mar
31°C
20 Mar
27°C
21 Mar
25°C
22 Mar
23°C
23 Mar
23°C
Light
Dark