नोएडा : समलैंगिंग संबंध बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, APP पर प्रोफाइल बनाकर करते थे डेटींग

नोएडा की थाना फेज-2 पुलिस ने एक ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है जो गे (समलैंगिंग) संबंध बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे। गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने थाना फेज-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान किशोर और दीपक के रुप हुई है। ये दोनों दर्जनों लोगों के साथ फिजिकल होकर उनका अश्लील वीडियो बना चुके है। इस वीडियो के जरिए ही ये लोग संबंधित को ब्लैकमेल करते थे और उनसे कैश में पैसा लेते थे। इनके पास एक वीवो और आईफोन भी बरामद किया गया है।

 

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी क्या जानकरी ?

मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि ये दोनों BLUED APP और GRINDR ऐप पर अपना प्रीमियम प्रोफाइल बनाते थे। लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने पर ये लोग उनसे चेटिंग करते थे। उनको अपनी बताई हुई जगह पर बुलाते थे। वहां उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाते और चोरी से उनका अश्लील वीडियो बना लेते थे। उसी वीडियो को पीड़ित के वॉट्सऐप पर भेजते थे। साथ ही वायरल करने की धमकी देते थे। कभी कभार वीडियो कॉल के जरिए भी ये अश्लील वीडियो रिकार्ड करते थे। पीड़ित से पैसों की डिमांड करते थे। ये पैसा कैश में अपने बुलाए गए स्थान पर लेते थे। कैश नहीं होने पर जुलरी या अन्य सामान मंगवाते थे।

 

ऐप पर प्रीमियम प्रोफाइल

ये दोनों ऐप पर प्रीमियम प्रोफाइल बनाते थे। इसमें अपनी फोटो डालते थे। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनकी ओर आकर्षित हो। एक बार कोई व्यक्ति इनके चंगुल में फंस जाए तो उससे काफी पैसों डिमांड की जाती थी।

 

डीसीपी ने ये भी बताया कि ये लोग सिर्फ कैश में पैसा लेते थे। ताकि ट्रांजेक्शन डिटेल के जरिए इनको पकड़ा नहीं जा सके। अब तक 40 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके है। इसमें नोएडा के नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर और आसपास के लोग भी है। इनसे पूछताछ की जा रही है। ताकि पीड़ितों की जानकारी मिल सके।

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget