मेरठ : SSP ऑफिस पहुंचे भाकियू अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की करी मांग

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर दो किसानों गुट आमने-सामने आ गए और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर देश विरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए SSP से मुकदमे की मांग करने लगे। उनका आरोप है कि राकेश टिकैत अशांति फैलाने के प्रयास कर रहे है। मामला संज्ञान में आने पर SSP ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

एसएसपी को शिकायती पत्र में क्या बताया ?

भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। वह देश विरोधी ताकतों के साथ हैं। राकेश टिकैत ने 20 अगस्त को मेरठ में देश विरोधी बयान दिया था। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के देश में अशांति फैलाने और दंगा भड़काने वाले बयान पर प्रशासन खामोश क्यों हैं। जबकि राकेश देश में अशांति फैलाना चाहते हैं।

 

राकेश टिकैत के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई

मेरठ में 20 अगस्त को राकेश टिकैत द्वारा दिए बयान पर कार्यवाही होनी चाहिए थी। राकेश टिकैत ने पीवीवीएनएल एमडी ऑफिस पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर 25 लाख ट्रैक्टर लालकिले की बजाय पार्लीमेंट पर जाते तो देश के हालात बांग्लादेश जैसे हो जाते। राकेश बांग्लादेश की तरह मेरठ में ऐसा ही माहौल बनाना चाहते है।

 

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा को शिकायती पत्र देते हुए राकेश टिकैत पर गंभीर धारा में मुकदमे की मांग की है। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Columbus
15°C
Rain
6.5 m/s
66%
750 mmHg
01:00
15°C
02:00
14°C
03:00
14°C
04:00
13°C
05:00
12°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
8°C
09:00
8°C
10:00
9°C
11:00
8°C
12:00
8°C
13:00
7°C
14:00
7°C
15:00
7°C
16:00
6°C
17:00
5°C
18:00
5°C
19:00
4°C
20:00
4°C
21:00
4°C
22:00
4°C
23:00
3°C
00:00
2°C
01:00
1°C
02:00
0°C
03:00
-1°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-3°C
09:00
-2°C
10:00
0°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
7°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
10°C
20:00
9°C
21:00
8°C
22:00
8°C
23:00
7°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark