गाजियाबाद : मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पुलिस ने किया घायल, साहिबाबाद में भी पकड़ा गया लुटेरा

गाजियाबाद जिले के विजयनगर और साहिबाबाद इलाके में पुलिस ने बदमाशों संग मुठभेड़ में तीन को गिरफ्तार किया हैं। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने लूट-चोरी की दर्जनों वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है।

 

पुलिस ने दी क्या जानकारी ?

मामले में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने बताया- शुक्रवार रात थाना विजयनगर पुलिस को सूचना मिली कि डंपिंग यार्ड सिद्धार्थनगर में खड़े एक ऑटो में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। थाना पुलिस यार्ड में पहुंची। वहां एक ऑटो खड़ा था। उसमें बैठे लोग उतरकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसमें तीन बदमाश घायल हो गए। दीपक उर्फ डेविड और अभिषेक मौर्य को पैर में गोली लगी। तीसरा साथी अरमान भी पकड़ा गया। बाकी दो साथी अंकुर व अंकित भाग निकले।

 

साहिबाबाद क्षेत्र में भी पैर में गोली लगने से एक लुटेरा घायल हुआ है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने क्या बताया ?

वहीं पुलिस कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम ऑटो में यात्रियों को बैठाकर उनसे लूटपाट करते हैं। इसी ऑटो से शहर में घूमकर चोरियां भी करते हैं। आरोपियों से दो लैपटॉप, एक टैबलेट, 8 मोबाइल, 5 बाइक, एक स्कूटी, दो तमंचे व एक ऑटो बरामद हुआ है।

 

साहिबाबाद में मुठभेड़

जानकारी देते हुए साहिबाबाद क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति लिंक रोड अंडरपास की तरफ से आता दिखाई दिया। उसको रुकने का इशारा किया गया। उसने रुकने की बजाय श्याम पार्क की तरफ बाइक दौड़ा दी। फुट ओवरब्रिज के पास पुलिस व बदमाश में फायरिंग हो गई। इसमें बाइक सवार के पैर में गोली जा लगी। उसकी पहचान भीम सिंह निवासी राजीव कॉलोनी मोहननगर के रूप में हुई। उससे चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल व दो पीली चेन बरामद हुई हैं।

Columbus
10°C
Clear sky
6.9 m/s
69%
751 mmHg
07:00
10°C
08:00
8°C
09:00
8°C
10:00
9°C
11:00
8°C
12:00
8°C
13:00
7°C
14:00
7°C
15:00
7°C
16:00
6°C
17:00
5°C
18:00
5°C
19:00
4°C
20:00
4°C
21:00
4°C
22:00
4°C
23:00
3°C
00:00
2°C
01:00
1°C
02:00
0°C
03:00
-1°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-3°C
09:00
-2°C
10:00
0°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
7°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
10°C
20:00
9°C
21:00
8°C
22:00
8°C
23:00
7°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark