नोएडा : पत्रकार से लूटा करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया अरेस्ट

नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्नैचिंग करने वाले बदमाश से मुठभेड़ की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश के पैर में गाली मारी और गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान दीपक राय पुत्र सोम प्रकाश राय निवासी छिजारसी के रुप में हुई है। इसके ऊपर दिल्ली में 20 और नोएडा में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।

 

 

मामले में जानकारी देते हुए एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि 1 सितंबर को एक चैनल के पत्रकार से मोबाइल लूट लिया गया था। इस मामले में थाना सेक्टर-63 पुलिस जांच कर रही थी। CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान की गई। मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से जानकारी मिली कि बदमाश बहलोलपुर अंडर पास के पास आने वाला है। पुलिस ने वहां चैकिंग शुरू कर दी। बदमाश को चैकिंग के लिए रोका गया। लेकिन वो सर्विस रोड की तरफ भागने लगा। करीब 500 मीटर तक पीछा करने के बाद उसे वॉर्निंग दी गई। बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया और बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। ये फोन हाल ही में उसने राहगीरों से छीने थे।

 

Columbus
14°C
Clear sky
4.7 m/s
51%
763 mmHg
13:00
14°C
14:00
16°C
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
13°C
00:00
13°C
01:00
13°C
02:00
13°C
03:00
12°C
04:00
12°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
10°C
09:00
11°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
17°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark