दिल्ली : कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भाजपा और AAP पार्टी के सैंकड़ो नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में किया शामिल

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने तिमारपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन और करावल नगर विधानसभा के भाजपा और आम आदमी पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस की विचारधारा और कार्यशैली में भरोसा जताकर दूसरी पार्टी के लोगों के कांग्रेस के साथ जुड़ने का सिलसिला जारी है, जिससे कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक कुंवर करण, आर्ब्जवर लोकेंद्र चौधरी, डा. पीके मिश्रा, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व निगम पार्षद और तिमारपुर विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती अमरलता सांगवान की घर वापसी है। सांगवान ने बताया कि उनका भाजपा से मोहभंग हो गया है क्योंकि न वहां बोलने की आजादी थी, वहां घुटन महसूस कर रही थी। कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का दिल की गहराईयों से स्वागत करता हॅ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और जन प्रिय नेता राहुल गांधी जी की जनता के लिए संघर्ष की लड़ाई से प्रेरित होकर दूसरी पार्टी के लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि सपने दिखाने और उनकी हकीकत में बड़ा अंतर होता है, कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को भाजपा और आम आदमी पार्टी ने धोखा दिया, जिसके कारण इनका विश्वास वहां खत्म हो गया।

 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों पिछड़ों, वंचितों के लिए काम करती है। मै विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को उचित सम्मान और स्थान दिया जाएगा।

 

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व निगम पार्षद अमरलता सांगवान, ध्रुव कप्तान सिंह, चौधरी निरंकार सिंह, मौ0 अंसारी, मंजूशा चौधरी, सवित सिंह, शेर सिंह, सुधा देव, जुनैद अनवर, धन्नो कुमारी, मुमताज, प्रदीप कुमार, शिवचरण, मौहम्मद जावेद, आम आदमी पार्टी से नूर जहां, कांता, संगीता, मरियम, गीता, किरण, हाजरा खातून, गीता देवी, अफसाना, निशा, लक्ष्मी, निशा, रुबिना सहित सैंकड़ो भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल है।

18 Mar
71°F
19 Mar
42°F
20 Mar
46°F
21 Mar
56°F
22 Mar
58°F
23 Mar
64°F
24 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
42°F
20 Mar
46°F
21 Mar
56°F
22 Mar
58°F
23 Mar
64°F
24 Mar
64°F
Light
Dark