भिलाई : क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में बोले विधायक- ‘PM मोदी की अगुवाई में हमारा देश पड़ोसी देशों से अच्छी स्थिति में खड़ा…’

भिलाई में समाज के अगुवो के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे अगुवो को सिखाया गया कि कैसे आपस के प्रेमभाव और सब जीवो के लिए दया का भाव रखते हुए अपनी मातृभूमि कि सेवा कर देश को आगे बढ़ाने अपना योगदान देना हैं। इसमें प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद दुर्ग लोकसभा, विजय बघेल ने अपने आशीर्वचनो से सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि एक मजबूत लीडरशिप प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज हमारा देश पड़ोसी देशों से बहुत अच्छी स्थिति में खड़ा हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को याद दिलाया कि ईश्वर की कृपा हमें सही दिशा में मार्गदर्शन करती है। और हमें समाज के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।

 

 

रायपुर से आये रेव्ह अनुराग गैब्रिएल ने चर्च के नेताओं को देश के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने और देश भक्ति में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। चर्च के प्रभारी पादरी, रेवरेन्ड अर्पण तरुण ने सभी को आशीर्वाद दिया और सांसद जिनके लिए प्रार्थना की गई।

 

इस अवसर पर कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्व भी उपस्थित थे, जिनमें बोर्ड अध्यक्ष निर्मल कुजूर, चर्च पंचायत सचिव केनेथ आर. पारकर, एडवोकेट डब्ल्यू पी मैसी रजनी नेल्सन, डॉ. संदीप जश्वंत, एस जे फिश, विभव कांत समुएल, एस सी पॉल, अजय गारडिया, गीतेश कुमार, शिबा तरुण संगीता सेंदुर उपस्थित थे।

17 Mar
57°F
18 Mar
67°F
19 Mar
71°F
20 Mar
61°F
21 Mar
55°F
22 Mar
64°F
23 Mar
66°F
17 Mar
57°F
18 Mar
67°F
19 Mar
71°F
20 Mar
61°F
21 Mar
55°F
22 Mar
64°F
23 Mar
66°F
Weather Data Source: weather in South Carolina today
Light
Dark