ग्रेटर नोएडा : पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना दनकौर क्षेत्र के मुर्शदपुर गांव में पति दीपक ने अपनी पत्नी निधि की गोली मारकर हत्या कर दी है। पति मौके से फरार है। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कई दिनों ने विवद चल रहा था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

मामले में पुलिस की मानें तो 31 वर्षीय निधि दिल्ली के सराय काले खां की रहने वाली थी। जिसकी शादी 4 साल पहले दीपक भड़ाना से हुई थी। दीपक का परिवार 13 साल से जगनपुर गांव में रह रहा है। जो मूल रूप से मेरठ के धनपुरा का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दीपक ने देर रात मुर्शदपुर गांव के रास्ते में पत्नी निधि को गोली मारने के बाद उसे घर लाकर मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। लेकिन बाद में हत्या का पता चलने पर पुलिस ने मामले में महिला के देवर और सास को हिरासत में लिया है।

 

इस मामले में डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान का कहना है कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 

>
Brasilia
18 Mar
29°C
19 Mar
31°C
20 Mar
27°C
21 Mar
25°C
22 Mar
23°C
23 Mar
23°C
24 Mar
22°C
>
Brasilia
18 Mar
29°C
19 Mar
31°C
20 Mar
27°C
21 Mar
25°C
22 Mar
23°C
23 Mar
23°C
24 Mar
22°C
Light
Dark