मुजफ्फरनगर : भारतीय किसान मजदूर के प्रदेश कार्यालय में मीटिंग, राष्टीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई संपन्न

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारतीय किसान मजदूर (संयुक्त मोर्चा) के प्रदेश कार्यालय मिनाक्षी चौक पर एक मीटिंग राष्टीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्टीय सचिव इंतजार राणा ने की और संचालन राष्टीय संगठन मंत्री सालीम त्यागी ने की।

मीटिंग में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए राष्टीय मंत्री अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सदर तहसील में भ्रष्टाचारी चरम सीमा पर है। सदर तहसील के हजारों किसानों वे मजदूर परेशान है। तहसील कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लंबे समय से भूमि विवाद पेंडिंग है। ग़रीबों के राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे है। तहसील अधिकारियों द्वारा प्राइवेट लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सभी वक्ताओं के विचार विमर्श के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर आने वाली 20/08/2024 दिन मंगलवार को राष्टीय सचिव सोनू मुखिया जी के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन कर सदर एसडीएम साहिबा को ज्ञापन दिया जाएगा और जनपद मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष को छोड़कर सभी मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी के पद बहाल किए गए किए जाते हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा भी बहाल किया जाता है। आने वाली 20 अगस्त को सुबह 10:00 बजे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदर तहसील पहुंच कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाए मुजफ्फरनगर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का पहुंचाना अनिवार्य है।

 

संवाददाता : समीर कुमार

 

18 Mar
71°F
19 Mar
74°F
20 Mar
54°F
21 Mar
62°F
22 Mar
69°F
23 Mar
75°F
24 Mar
73°F
18 Mar
71°F
19 Mar
74°F
20 Mar
54°F
21 Mar
62°F
22 Mar
69°F
23 Mar
75°F
24 Mar
73°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark