मथुरा : मंदिर के 1.9 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए सेवायत, मोबाइल किया स्विच, प्रबंधक बोले- ‘बैंक से निकलते ही मिला धोखा…’

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन में स्थित प्रसिद्ध गिर्राज मुकुट मुखारबिंद मंदिर मानसी गंगा के सेवायत पर भेंट के एक करोड़ 9 लाख 47 हजार 200 रुपए लेकर फरार होने का आरोप लगा है। मंदिर के प्रबंधक ने सेवायत के खिलाफ गोवर्धन थाना में अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच करनी शुरु कर दी है।

 

आपको बता दें कि मथुरा के गोवर्धन में स्थित मंदिरों में हर महीने सेवा का ठेका उठता है। जिसके अंतर्गत मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर का जुलाई महीने का ठेका दिनेश चंद के नाम हुआ था। 29 जुलाई को मंदिर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक मंदिर के सेवायत दिनेश चंद्र के साथ रुपए बैंक में जमा कराने जा रहे थे। रुपए दिनेश चन्द्र के पास थे। मंदिर का ठेका का समय पूरा होने के बाद सेवायत दिनेश चंद्र एक करोड़ 9 लाख 47 हजार 200 रुपए लेकर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक के साथ यूनियन बैंक के लिए मंदिर से निकले। लेकिन रास्ते में सेवायत ने मंदिर प्रबंधक को चकमा दिया और रुपए लेकर फरार हो गया।

 

रुपए लेकर फरार होने की सूचना मिलते ही प्रबंधक और रिसीवर में हड़कंप मच गया। प्रबंधक और रिसीवर ने दिनेश को फोन किए लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद मंदिर प्रबंधक थाना गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने सेवायत के खिलाफ 1.9 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

 

इस मामले में CO गोवर्धन आलोक सिंह का कहना है कि दिनेश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर गुण दोष के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

Columbus
3°C
Broken cloud sky
6.5 m/s
63%
761 mmHg
22:00
3°C
23:00
2°C
00:00
1°C
01:00
0°C
02:00
-1°C
03:00
-1°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-3°C
09:00
-2°C
10:00
0°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
7°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
8°C
22:00
7°C
23:00
8°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark