नोएडा : बैटरी में हुआ शॉर्ट सर्किट, लगी आग, 3 बच्चियां जिंदा जलीं, पिता की हालत नाजुक

नोएडा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां घर में आग लगने से 3 बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, आग घर में रखी बैटरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग उस वक्त लगी जिस वक्त पूरा घर गहरी नींद में सो रहा था। आग इतनी तेज लगी कि किसी को बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला। पिता ने बच्चियों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश होकर गिर गया। वहीं मां भी झुलस गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी की है।

 

हादसे की जानकारी देते हुए DCP राम बदन सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी थी। दमकल की 2 गाड़ियों ने 10 मिनट में आग पर काबू पाया, लेकिन 3 बच्चियों को नहीं बचाया जा सका।

 

DCP के अनुसार, बच्चियां परिवार के साथ कमरे में सो रही थी। बच्चियां बेड पर थी। पिता दौलत राम जमीन पर सो रहे थे। मां मीनू कमरे के बाहर सो रही थी। हादसे में मारी गई बच्चियों की उम्र 5 से 10 साल के बीच है। जिवका नाम आस्था, नैना और आराध्या हैं। दौलत राम को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मीनू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर का सारा सामन जलकर राख हो गया।

Columbus
11°C
Broken cloud sky
4.7 m/s
62%
759 mmHg
04:00
11°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
9°C
09:00
10°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
16°C
00:00
15°C
01:00
14°C
02:00
14°C
03:00
14°C
04:00
13°C
05:00
12°C
06:00
10°C
07:00
7°C
08:00
6°C
09:00
7°C
10:00
7°C
11:00
7°C
12:00
7°C
13:00
6°C
14:00
5°C
15:00
6°C
16:00
6°C
17:00
5°C
18:00
4°C
19:00
4°C
20:00
4°C
21:00
3°C
22:00
3°C
23:00
2°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark