ग्रेटर नोएडा : कनव के इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड में गोल्ड जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले कनव तलवार ने 65वें अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। कनव ने यूनाइटेड किंगडम के बाथ विश्वविद्यालयमें हुई प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। कनव के पदक जीतने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि भारत अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में चार स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर आया है। यह उपलब्धि कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी और गणित को और भी अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी।

 

आपको बता दें कि कनव के पिता आशु तलवार सेक्टर अल्फा-1 के ई ब्लॉक निवासी हैं, जबकि वह दिल्ली पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद के छात्र हैं। कनव के साथ टीम में आदित्य मंगुडी, आनंद भादुड़ी, रुशिल माथुर भी स्वर्ण पदक के संयुक्त विजेता हैं।

 

आशु तलवार का कहना है कि चार स्वर्ण और एक रजत के साथ, भारत कुल मिलाकर चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम ने प्रभावशाली 167 अंक अर्जित किये और दक्षिण कोरिया से केवल एक अंक पीछे रहे, जिसमें अमेरिका, चीन और दक्षिण कोरिया शीर्ष तीन स्थानों पर रहे।

 

Columbus
9°C
Clear sky
4.5 m/s
64%
765 mmHg
11:00
9°C
12:00
12°C
13:00
14°C
14:00
16°C
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
13°C
00:00
13°C
01:00
13°C
02:00
13°C
03:00
12°C
04:00
12°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
10°C
09:00
11°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
17°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark