उत्तर प्रदेश : वर्दी पर स्टार, दरोगा वाला रौब… इस तरह पकड़ी गई पुलिस की वर्दी पहन लोगों को ठगने वाली महिला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला खाकी वर्दी पर स्टार लगाकर नकली दरोगा बन घूम रही थी और चौराहे-तिराहे पर लोगों से वसूली कर रौब दिखा रही थी। लोगों को शक हुआ तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे चौराहे पर वसूली करते देखा तो नकली महिला दरोगा असली पुलिस को देख भागने लगी। पुलिस ने नकली महिला दरोगा और उसकी एक साथी को गिरफ्तार किया है। ये मामला जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नकली महिला दरोगा ने पुलिस को अपना नाम रेखा तिवारी बताया। महिला का कहना है कि वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के जितवापुर गांव की रहने वाली है। उसकी शादी कुशीनगर जिले में हुई है। गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के पीछे नारायणी कॉलोनी में वह किराए का मकान लेकर रहती है।

 

वहीं दूसरी तरफ मामले में पुलिस ने बताया कि नकली महिला दरोगा अपनी सहयोगी युवती के साथ महाराजगंज चौराहे पर वसूली अभियान में जुटी थी। लोगों ने इसकी सूचना सरहरी पुलिस चौकी को दी। पुलिस पहुंची तो दरोगा की वर्दी पहनी महिला भागने लगी। जिसके बाद शक हुआ तो उन्होंने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जब उससे आईडी कार्ड मांगा, साथ ही उसके तैनाती स्थल के विषय में पूछताछ की तो वो इसका जवाब नहीं दे सकी। फिर पुलिस को मालूम चला कि महिला फर्जी दरोगा बनकर लोगों को रौब दिखाकर पैसा वसूलते थी।

 

इस मामले में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि दरोगा की वर्दी पहनकर वसूली करने वाली रेखा तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज है। आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

17 Mar
66°F
18 Mar
71°F
19 Mar
75°F
20 Mar
55°F
21 Mar
63°F
22 Mar
65°F
23 Mar
69°F
17 Mar
66°F
18 Mar
71°F
19 Mar
75°F
20 Mar
55°F
21 Mar
63°F
22 Mar
65°F
23 Mar
69°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark