उत्तर प्रदेश : योगी कैबिनेट में क्यों शामिल नहीं हुए केशव मौर्य ? इन तमाम फैसलों पर लगी कैबिनेट की मुहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को लोक भवन में कैबिनेट बैठक की। लेकिन इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि केशव दिल्ली में हैं। वहीं कैबिनेट ने 11 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। 656 सिक्योरिटी गॉर्ड और 3130 टीचर को मानदेय देने का प्रस्ताव पास किया गया है। बैठक में योगी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। यूपी के 2 करोड़ 63 लाख से ज्यादा किसानों के लिए उत्तर प्रदेश एग्रीटेक नीति के तहत डिजिटल करने के लिए काम किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी का प्रयोग कर कई चरणों में की जाने वाली खेती के उन्नत बनाने और सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल एग्रीकल्चर पॉलिसी लाई गई है।

 

जिससे उत्पादन और उत्पादकता को वृद्धि होगी और एग्रीकल्चर सेवाओं में नई डिजिटल तकनीक के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, GIS सहित तमाम कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके लिए राजस्व विभाग और कृषि विभाग ने मिलकर सर्वे किया था, जिसमें खरीफ की फसल 70% अधिक पाई गई। धान की खेती में तीन लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसलिए डिजिटल एग्रीकल्चर को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

चारा नीति को मंजूरी

पशुधन एवं मत्स्य आहार के लिए उत्तर प्रदेश चारा नीति को मंजूरी दी गई है। बाजार की गतिशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए कुकुट आहार को बढ़ावा देना और पशुओं को संतुलित आहार देने के लिए प्रोत्साहित करना। पशुधन कुकुट एवं मत्स्य आहार को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को उचित दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें निजी भागीदारी को भी सम्मलित करेंगे। सहकारी समितियों को आहार और उपकरण पर सब्सिडी दिया जाएगा।

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget