उत्तर प्रदेश : तीन नए कानून को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी, DGP के निर्देश पर अलर्ट यूपी पुलिस

केंद्र सरकार के तीन नए कानून उत्तर प्रदेश में भी लागू होंगे। जिसके लिए डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देशन में यूपी पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन प्रदेश के सभी थानों में इन कानूनों की जानकारी आम लोगों को देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। डीजीपी मुख्यालय की ओर से सभी पुलिसकर्मियों को एक बुकलेट दी गई है, जिससे वह भविष्य में नए कानूनों के प्रावधानों के मुताबिक विधिक कार्रवाई कर सकेंगे।

 

नए कानूनों को लागू करने से पहले डीजीपी मुख्यालय की तकनीकी सेवा शाखा ने सीसीटीएनएस को अपग्रेड किया है। इसके अलावा प्रॉसिक्यूसन एंड ई-प्रीजन सॉफ्टवेयर को भी अपग्रेड किया गया है। मुख्यालय स्तर पर नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए समन्वय समिति का गठन किया गया है, जिनके द्वारा नए कानूनों को लेकर होने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों का निवारण किया जाएगा। इसके साथ ही थाना, सर्किल, कमिश्नरेट एवं जिला मुख्यालय, परिक्षेत्र एवं जोन स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया गया है।

 

वहीं थाने में नियुक्त महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी जायेगी। आयोजन के समापन पर राष्ट्रगान भी होगा। इसके अलावा थानक्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर बैनर एवं पोस्टर लगाए जाएंगे और पम्फलेट का वितरण होगा।

 

यहीं नहीं नए कानूनों के संबंध में मोबाइल एप ‘एनसीआरबी संकलन ऑफ न्यू क्रिमिनल लॉ’ लांच किया है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget