लखनऊ : बुलडोजर से ढहाई गई 5 मंजिला मस्जिद, 8 जेसीबी ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अकबरनगर पूरी तरह से मंगलवार देर रात खाली करा दिया गया क्योंकि यहां आधी रात अकबरनगर फेज दो में बनी पांच मंजिल दो मस्जिद और एक मकबरे को बुलडोजर से ढहा दिया गया। रात में 12.30 से 3.30 बजे तक 4 घंटे में दोनों मस्जिदों को 8 बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया। इसकी पूरी रिकॉर्डिंग ड्रोन से की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

आपको बता दें कि दोनों मस्जिद का निर्माण 2016-17 में कराया गया था। मस्जिदों को गिराए जाने के दौरान पुलिस और प्रशासन के लोग ही मौके पर मौजूद थे। बाकी सभी बाहरी लोगों को हटा दिया गया था। यहां तक की वहां से गुजरने वाले फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी बंद कर दिया गया था। जिसके बाद अब अकबरनगर में 1500 टन से ज्यादा मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए भी ड्रोन शूट करा पूरी सूची बनाई जाएगी। फेज वन और दो को मिलाकार अवैध रूप से बने 1169 आवास और 101 कॉमर्शियल निर्माण ध्वस्त किए गए हैं।

 

यहीं नहीं इसके अलावा भीखमपूरा इलाके में भी कुछ स्थायी निर्माण तोड़े गया है। कुल 1321 स्थायी निर्माण के साथ करीब 1800 अवैध निर्माण को तोड़ा गया। करीब 24.5 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।

 

Columbus
19°C
Low cloudiness
5.5 m/s
43%
761 mmHg
16:00
19°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
15°C
21:00
14°C
22:00
13°C
23:00
12°C
00:00
12°C
01:00
12°C
02:00
12°C
03:00
12°C
04:00
11°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
9°C
09:00
10°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark