उत्तर प्रदेश : अखिलेश ने लिए योगी और भागवत के मजे ? कहा- ‘बहुत गहरा है कोई शिकवा औ’ गिला, वो करीब आकर भी न मिला…’

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का एक ट्वीट राजनीति में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत गहरा है कोई शिकवा औ’ गिला, वो जो इतने करीब आकर भी न मिला। हालांकि, अखिलेश ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है। लेकिन सियासी गलियारों में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगीं है।

 

उधर, अखिलेश यादव के इस ट्वीट को अम्बेडकरनगर से सपा सांसद लालजी वर्मा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत से जोड़ दिया। लालजी वर्मा ने अपनी पोस्ट में एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा, कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना। इस न्यूज आर्टिकल में कहा गया था कि संघ प्रमुख मोहन भागवत 5 दिन तक यूपी के गोरखपुर में रहे, वहीं सीएम योगी भी अपने गढ़ में दो दिन तक रुके, लेकिन दोनों के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई।

 

गौरतलब है कि पिछले दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी के बीच गोरखपुर में मुलाकात होगी। मोहन भागवत संघ के कार्यक्रम में शामिल होने 5 दिन के लिए गोरखपुर पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी भी दो दिन तक गोरखपुर रहे। ऐसे में दोनों की मुलाकात के कयास थे, लेकिन दोनों के बीच मुलाकात नहीं हो पाई।

 

Columbus
20°C
Clear sky
1.6 m/s
50%
768 mmHg
12:00
20°C
13:00
21°C
14:00
22°C
15:00
23°C
16:00
23°C
17:00
23°C
18:00
23°C
19:00
22°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
16°C
00:00
16°C
01:00
14°C
02:00
14°C
03:00
13°C
04:00
13°C
05:00
12°C
06:00
12°C
07:00
12°C
08:00
14°C
09:00
16°C
10:00
18°C
11:00
20°C
12:00
22°C
13:00
23°C
14:00
24°C
15:00
24°C
16:00
24°C
17:00
24°C
18:00
24°C
19:00
23°C
20:00
21°C
21:00
20°C
22:00
19°C
23:00
18°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark