चंडीगढ़ : CISF की महिला जवान ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत को मारा थप्पड़

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुनी गईं कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया है। कंगना द्वारा किसान आंदोलन में महिला किसानों को लेकर एक बयान दिया गया था। इसी से आहत होकर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया। कुलविंदर को हिरासत में ले लिया गया है।

 

ये घटना दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था। सिक्योरिटी चेक के दौरान सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने इस हरकत को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर कंगना की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है।

 

16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark