उत्तर प्रदेश : 13 सीटों पर मतदान जारी, गाजीपुर में दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी हुए बेहोश, सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत वोटिंग

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। वहीं, सुबह 9 बजे तक यानी 2 घंटे में 12.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा मिर्जापुर में 14.93% और सबसे कम घोसी में 10.32% वोटिंग हुई है।

 

मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से 2 घंटे में 40 से ज्यादा शिकायतें की हैं। इनमें ज्यादातर ईवीएम से जुड़ी शिकायते हैं। वहीं, गाजीपुर में गर्मी की वजह से दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी बेहोश हो गए। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

वहीं दूसरी तरफ वाराणसी के पंचायत भवन मंडुवाडीह पर चुनाव ड्यूटी में लगे होमगार्ड धर्मेश कुमार वर्मा, सलोनी रायबरेली और कांस्टेबल अमित कुमार निवासी हापुड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

 

 

16 Mar
67°F
17 Mar
59°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
54°F
22 Mar
62°F
16 Mar
67°F
17 Mar
59°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
54°F
22 Mar
62°F
Light
Dark