बॉलीवुड : सलमान खान फायरिंग केस में मुंबई पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता !

मुंबई पुलिस ने सलमान खान हाउस फायरिंग मामले में लॉरेंस गैंग के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये 6वीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसका नाम हरपाल सिंह है। जिसे हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा गया है। आपको बता दें आज मंगलवार को ही हरपाल सिंह को मुंबई लाया जाएगा और MCOCA कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को पूछताछ के दौरान हरपाल की जानकारी मिली।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब पुलिस इस केस में पकड़े गए लॉरेंस गैंग के ही एक और अपराधी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ कर रही थी तो उस दौरान ही पुलिस को हरपाल सिंह का पता चल गया था। हरपाल ने ही रफीक को सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के लिए 2 से 3 लाख रुपये दिए थे।

 

19 Mar
75°F
20 Mar
64°F
21 Mar
57°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
19 Mar
75°F
20 Mar
64°F
21 Mar
57°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
Light
Dark