बिहार : भरे मंच पर कार्यकर्ता संग धक्का-मुक्की करने लगे तेज प्रताप, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव गुस्से में भरे मंच पर खड़े कार्यकर्ताओं को धक्का देते नजर आ रहे है। यहीं नहीं वीडियो में तेज प्रताप कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई भी करते नजर आ रहे है। इस बीच मीसा भारती को उन्हें संभालना पड़ा, स्थिति इतनी गंभीर होती नजर आई कि इस हाथापाई और धक्का मुक्की के बीच मां राबड़ी देवी को भी बीच में पड़ना पड़ा। इसी मंच पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद थे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने तेज प्रताप यादव को संभालने की कोशिश की और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बीच बचाव किया।

 

तेज प्रताप यादव भरे मंच पर कार्यकर्ताओं के साथ क्यों हाथापाई करने लगे अभी इस बात का तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के मंच पर पूरा परिवार मीसा भारती के लिए पाटलिपुत्र की जनता से वोट मांग रहा था। इसी दौरान अचानक तेज प्रताप यादव हत्थे से उखड़ गए। मंच पर धक्का मुक्की और अफरा तफरी की स्थिति बन गई।

 

आपको बता दें कि आज मीसा भारती ने नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद उन्होंने श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य को छोड़कर परिवार का लगभग सभी सदस्य मौजूद था। इसी बीच किसी बात को लेकर तेज प्रताप यादव मंच पर गुंडों की तरह मारपीट करने लगे।

 

>
Brasilia
17 Abr
26°C
18 Abr
26°C
19 Abr
22°C
20 Abr
24°C
21 Abr
24°C
22 Abr
24°C
23 Abr
22°C
>
Brasilia
17 Abr
26°C
18 Abr
26°C
19 Abr
22°C
20 Abr
24°C
21 Abr
24°C
22 Abr
24°C
23 Abr
22°C
Light
Dark