उत्तर प्रदेश : न्यूज पोर्टल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खबर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से है, जहां न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये मामला जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के इमरानगंज बाजार का है। जहां आज सोमवार को दिन निकलते ही अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या कर दी। दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

 

घटनास्थल पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आशुतोष पत्रकार होने के साथ-साथ भाजपा की राजनीति भी कर रहे थे। हत्या क्यों की गई। किसने की। इसकी छानबीन पुलिस करने में जुटी है।

16 Mar
67°F
17 Mar
59°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
54°F
22 Mar
62°F
16 Mar
67°F
17 Mar
59°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
54°F
22 Mar
62°F
Light
Dark