गाजियाबाद : मस्जिद में मौलाना दो साल तक करता रहा रेप, वीडियो हुआ वायरल तो खुली सच्चाई, अब हुआ गिरफ्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले में मस्जिद के मौलाना ने एक युवती से कई बार रेप किया। इस मामला का खुलासा अब जाकर करीब दो साल बाद हुआ है। वो भी तब जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पूर्व मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मामले में क्या बोली पुलिस ?
मामले में जानकारी देते हुए ACP नरेश कुमार ने बताया कि ‘थाना मसूरी पर शनिवार को एक सूचना प्राप्त हुई। जिसके मुताबिक, दो साल पहले गढ़ी वाली मस्जिद के मौलाना जब्बार ने 20 वर्षीय लड़की से रेप किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल किया और उसी दौरान करीब पांच-सात बार लड़की से रेप किया। लड़की ने वीडियो वायरल होने के डर की वजह से ये बात किसी को नहीं बताई। इस लड़की को परिवार वालों ने मस्जिद में पढ़ने के लिए भेजा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जब्बार को गिरफ्तार कर लिया है।’

 

मामले में पुलिस के अनुसार, आरोपी जब्बार मूल रूप से मेरठ में सरधना इलाके का रहने वाला है जो फिलहाल गाजियाबाद के लोनी इलाके में रह रहा था। दो साल पहले हुई इस घटना के कुछ दिनों बाद ही जब्बार इस मस्जिद से चला गया था। आरोपी के मोबाइल से पुलिस को लड़की से रेप की क्लिप मिली है, जो करीब ढाई मिनट की है। बताया जा रहा है कि अब ये क्लिप कई लोगों के मोबाइल तक पहुंच गई थी। जिसके बाद लड़की के परिजनों को इस घटनाक्रम की जानकारी हो पाई। जब उन्होंने लड़की से पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई और फिर परिजन शनिवार को मसूरी थाने पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Columbus
18°C
Clear sky
5.4 m/s
45%
761 mmHg
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
13°C
00:00
13°C
01:00
13°C
02:00
13°C
03:00
12°C
04:00
12°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
10°C
09:00
11°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
17°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark