खेल : मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद रोहित शर्मा को क्यों मिली ये खास अवॉर्ड !

2024 का आईपीएल काफी रोमांचक बनता जा रहा है। दिलचस्प मैंचों के बीच खिलाड़ी अपने नए-नए रिकोर्ड़ बनाते नज़र आ रहे है। इसी क्रम में बीते दिन आईपीएल 2024 का 29वां मैंच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 5 छक्के, 11 चौके लगाए, उनके बल्ले से 105 रन निकला, वो पहली गेंद से आखिरी गेंद तक खेले लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस जीत नहीं पाई। चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियंस 20 रनों से हारी और सबसे ज्याद दुखी रोहित शर्मा ही थे जिन्होंने अपने शतक का जश्न भी नहीं मनाया। वैसे मैच के बाद रोहित शर्मा का सम्मान हुआ। मुंबई के ड्रेसिंग रूम में इस खिलाड़ी को खास तोहफा दिया गया।

 

चेन्नई से हार के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी जमा हुए, वहां रोहित की पारी को सलाम किया गया। हेड कोच मार्क बाउचर ने रोहित की पारी को बेहतरीन बताया और बैटिंग कोच काइरन पोलार्ड ने उन्हें बैज ऑफ ऑनर पहनाया। हालांकि रोहित शर्मा के चेहरे पर उदासी थी। शायद उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनकी टीम ये मैच हार गई है। ऐसा नहीं है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने के लिए कोई कमी छोड़ी। ये खिलाड़ी पहली गेंद से ही चेन्नई के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा।

 

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ईशान किशन के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। सूर्यकुमार यादव 0 पर आउट हुए तो रोहित ने तिलक वर्मा के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की। रोहित ने 30 गेंदों में अर्धशतक भी लगाया. सबकुछ सही चल रहा था लेकिन फिर 15वें ओवर से अचानक हालात बदल गए।

 

 

 

 

Columbus
23°C
Low cloudiness
8.1 m/s
57%
759 mmHg
15:00
23°C
16:00
23°C
17:00
23°C
18:00
22°C
19:00
21°C
20:00
19°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
16°C
00:00
15°C
01:00
14°C
02:00
13°C
03:00
12°C
04:00
11°C
05:00
10°C
06:00
10°C
07:00
9°C
08:00
10°C
09:00
12°C
10:00
13°C
11:00
14°C
12:00
15°C
13:00
16°C
14:00
17°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
19°C
18:00
19°C
19:00
18°C
20:00
17°C
21:00
15°C
22:00
13°C
23:00
13°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark