दिल्ली : कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद कन्हैया ने मनोज तिवारी से पूछा 10 साल में क्या किया ? तो मिली ये जवाब…

उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मनोज तिवारी पर तंज कसते हुए कहा है कि पिछले 10 साल में मनोज तिवारी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की जनता के लिए क्या किया है? चुनाव है तो कोई न कोई खिलाफ में लड़ेगा ही मगर चुनाव में व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता है। चुनाव में विचार और मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं।

 

दिल्ली में बीजेपी नहीं करती काम
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि मनोज तिवारी 10 साल से सांसद हैं, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की जनता को वो बताएं कि उन्होंने यहां के लिए क्या किया है? इस बार जनता तय करेगी कि उन्होंने कोई काम किया है या नहीं। दिल्ली में बीजेपी काम नहीं करती है। सिर्फ और सिर्फ INDIA गठबंधन की पार्टियों को बिना वजह परेशान करती है।

 

मनोज तिवारी ने किया कन्हैया के बयान पर पलटवार
वहीं दूसरी तरफ कन्हैया कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग विचारों वाले कन्हैया कुमार 40 दिन के भ्रमण पर आए हैं। उन्हें हमारी नार्थ ईस्ट दिल्ली में मोदी जी के नेतृत्व में 10 साल में हुए 14600 करोड़ के कामों पर नजर जरूर डालनी चाहिए क्योंकि उन्हें पता तो चले कैसे कांग्रेस ने इस क्षेत्र को इग्नोर कर रखा था और उन्हें भारत की सेना पर उल्टे सीधे बयानों से बचना चाहिए।

 

 

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget