दिल्ली : आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के इशारे पर उठाया है राष्ट्रपति शासन का मुद्दा !

भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल को पड़ी दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार और आतिशी को दिल्ली भाजपा के मानहानि नोटिस का असर दिखने लगा है।

 

आतिशी अपनी आप्रेशन लोटस की पुरानी झूठी कहानी की जगह आज सुबह सुबह नई कहानी गढ़ती नज़र आईं।

 

आज उन्होने कहा की 62 विधायक वाली पार्टी को आज कैसे राष्ट्रपति शासन का भय सता रहा है यह समझ से परे है — सुश्री आतिशी बतायें की क्या उनके अधिकांश विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं जो उन्हे बहुमत की सरकार गिरने का डर सता रहा है।

 

सचदेवा ने कहा है की यह ठीक है की 2013 के बाद दिल्ली में दो बार अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी है पर इसी बीच दिल्ली की जनता ने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में और 2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी बढ़त दी। यह कहना अतिश्योक्ति नही होगा की जिन दिल्ली वालों ने दिल्ली सरकार में दो बार अरविंद केजरीवाल की बड़े बहुमत सरकार चुनी उन्ही दिल्ली वालों ने केन्द्र सरकार के लिए श्री नरेन्द्र मोदी को संपूर्ण समर्थन दिया।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आतिशी ने आज अरविंद केजरीवाल के इशारे पर जो राष्ट्रपति शासन का मुद्दा उठाया है वह केवल अपने विधायकों को डरा कर एक जुट रखने का प्रयास है। बेहतर होगा अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दें – नये मुख्य मंत्री को सरकार सौंपे दिल्ली का प्रशासन चलने दें।

16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark