दिल्ली : विधायक, पूर्व महापौर और पार्षद की उपस्थिति में कांग्रेस और आप पार्टी के कई पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

पूर्व महापौर आरती मेहरा, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता एवं निगम पार्षद संदीप कपूर की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

आज प्रदेश कार्यालय में संजय अग्रवाल, 2012-17 के नॉमिनेटेड कॉउंसलर नरेन्द्र जैन, बपरौला से निर्दलीय निगम चुनाव लड़ने वाले रविन्द्र फौगाट, समाजिक कार्यकर्ता डिम्पल खन्ना और लवकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी अपने 200 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

 

इस मौके पर आरती मेहरा ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि देश में मोदी सरकार की नीतियों से लगातार आम जनता के अलावा दूसरी पार्टी के नेता भी प्रभावित हो रहे हैं और अभी दिल्ली में एक लंबी कातार है जो भाजपा में शामिल होने को तैयार है।

 

मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि आज देश की कई राजनीतिक पार्टियां हैं जो वायदें कुछ और करती है और जमीनी हकीकत कुछ और है लेकिन भारतीय जनता पार्टी एकलौती ऐसी पार्टी है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है और देश के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसलिए अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

 

 

 

16 Mar
67°F
17 Mar
59°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
54°F
22 Mar
62°F
16 Mar
67°F
17 Mar
59°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
54°F
22 Mar
62°F
Light
Dark