पश्चिम बंगाल : प्रचार के लिए निकले BJP उम्मीदवार ने महिला को किया ‘KISS’ ! अब सियासत हुई तेज

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक ऐसी घटना घट गई जिसने राजनीति के चर्चा के बाजार को गर्म कर दिया है। दरअसल, सूबे की मालदा उत्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार खगेन मुर्मू ने चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला को सरेआम किस कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जंकर वायरल हो रहा है।

 

बता दें खगेन मुर्मू अपने लोकसभा क्षेत्र के चंचल के श्रीहिपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला को किस कर दिया। उनके इस चुनाव प्रचार अभियान की तब उनके ही फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद फेसबुक पेज से इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया।

 

वीडियो को लेकर सियासत तेज
उधर, वीडियो के वायरल होते ही सियासत तेज हो गई है। बीजेपी सांसद की इस हरकत को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए घटना का वीडिय़ो शेयर कर लिखा कि आपने जो देखा, अगर उस पर आपको भरोसा नहीं हो रहा है तो हम स्पष्ट कर देते हैं।

 

जी हां, यह बीजेपी सांसद और मालदा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू हैं, जो अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को जबरन किस कर रहे हैं। महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक; बीजेपी खेमे में महिला विरोधी नेताओं की कोई कमी नहीं है। इसी तरह नारी के सम्मान में जुटा है मोदी का परिवार! कल्पना कीजिए कि अगर वे सत्ता में आ गए तो क्या करेंगे।

 

17 Mar
46°F
18 Mar
65°F
19 Mar
64°F
20 Mar
43°F
21 Mar
51°F
22 Mar
55°F
23 Mar
54°F
17 Mar
46°F
18 Mar
65°F
19 Mar
64°F
20 Mar
43°F
21 Mar
51°F
22 Mar
55°F
23 Mar
54°F
Weather Data Source: weather in Kentucky
Light
Dark