मनोरंजन : Bigg Boss OTT 3 सीजन में शामिल होंगी शाहरुख खान की ‘बेटी’!

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को मिली सफलता के बाद, अब सीजन 3 जियो सिनेमा पर जल्द ही आने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, इस शो का प्रीमियर अगले महीने 15 मई तक आ सकता है। हालांकि अब तक मेकर्स की तरफ से शो में शामिल होने वाले किसी भी कंटेस्टेंट के साथ कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया गया है। लेकिन चर्चा इस बात की है कि मेकर्स ये चाहते हैं कि हमेशा की तरह इस सीजन में भी वो कुछ ऐसे सेलिब्रिटी को शामिल किया जाए जो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर सके।

 

इन सभी के नामों पर चर्चा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जियो सिनेमा पर 24 घंटे लाइव स्ट्रीम होने वाले इस शो के लिए शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद को अप्रोच किया गया है। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में सना ने शाहरुख की बेटी ‘अंजलि’ का किरदार निभाया था। सना के साथ-साथ युट्यूबर सोनिया सिंह भी बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट में शामिल हो सकती हैं।

 

‘बिग बॉस ओटीटी’ के सीजन 3 के लिए भी मेकर्स सलमान खान को साइन करने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि सलमान खान की टीम की तरफ से मेकर्स से इस बारे में बातचीत चल रही है। अपने बिजी शेड्यूल से सलमान किस तरह से शो के लिए समय निकाल पाएंगे, ये मेकर्स के सामने सबसे बड़ा चैलेंज होगा। सलमान की गैरहाजिरी में करण जौहर या फराह खान शो होस्ट करें।

 

बिग बॉस ओटीटी 2 में सलमान खान के ऑनबोर्ड आने के बाद शो को बहुत बड़ा फायदा हुआ था। यही वजह है कि मेकर्स सलमान खान को सीजन 3 के लिए भी साइन करना चाहते हैं।

 

 

Columbus
12°C
Clear sky
4.5 m/s
56%
764 mmHg
12:00
12°C
13:00
14°C
14:00
16°C
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
13°C
00:00
13°C
01:00
13°C
02:00
13°C
03:00
12°C
04:00
12°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
10°C
09:00
11°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
17°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark