मध्य प्रदेश : सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार तो 80 के बुजुर्ग ने रचा ली 34 साल की महिला के साथ शादी

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 80 साल के बुजुर्ग ने खुद से आधी उम्र वाली महिला के साथ शादी रचाकर ली है। इस शादी में दूल्हे की उम्र 80 तो दुल्हन 34 वर्ष है। दोनों के प्यार की प्रेम कहानी सोशल मीडिया के जरिए शुरु हुई थी।

 

दरअसल, जिले के सुसनेर न्यायालय में उस समय हलचल मच गई जब यहां देखा गया कि एक बुजुर्ग खुद से आधी उम्र से भी ज्यादा छोटी महिला को फूलमाला पहना रहा है और महिला भी बुजुर्ग के गले में माला डाल रही है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुसनेर के नजदीकी मगरिया गांव निवासी बालूराम बागरी (80) ने महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली शीला इंगले (34) से शादी रचाई है। दोनों ने न्यायालय में जाकर एक वकील के माध्यम से कोर्ट मैरिज के लिए अपने अपने दस्तावेज जमा किए। इस मौके पर महिला और बुजुर्ग के चुनिंदा परिचित लोग भी पहुंचे हुए थे। शादी के लिए कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में कपल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर हिंदू रीति-रिवाज से भी विवाह रचाया।

 

 

 

>
Pozega
17 tra.
22°C
18 tra.
19°C
19 tra.
19°C
20 tra.
20°C
21 tra.
22°C
22 tra.
22°C
23 tra.
21°C
>
Pozega
17 tra.
22°C
18 tra.
19°C
19 tra.
19°C
20 tra.
20°C
21 tra.
22°C
22 tra.
22°C
23 tra.
21°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark