हमीरपुर : ‘रेप का बदला रेप…’ आरोपी की बहन के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, होश उड़ा देगा ये मामला

उत्तर प्रदेश हमीरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेप का बदला रेप करके लिया गया है। ये वारदात सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है। जहां चचेरी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी से बदला लेने के लिए पीड़िता के चाचा ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर डाला। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते तीन मार्च को विवाहिता से गांव निवासी युवक ने छेड़खानी की थी। पुलिस ने धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अदालत में पीड़िता ने बयान देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी युवक को छह मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चचेरी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित चाचा ने आरोपी से बदला लेने के लिए उसकी विवाहित बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के पास उसकी फोटो व वीडियो था। वायरल करने की धमकी देकर तीन मार्च को रात में घर की छत में बुलाकर हैवानियत की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 14 मार्च को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सुमेरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह बताया कि पीड़िताओं की तहरीर व बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget