नोएडा : स्क्रैप माफिया रवि काना के खिलाफ चला पुलिस का हंटर ! संपत्ति को किया कुर्क

गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस लगातार स्क्रैप माफिया रवि काना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसी क्रम में न्यायालय के आदेश पर थाना सेक्टर 39 पुलिस और ग्रेटर नोएडा की दनकौर पुलिस ने रवि काना के गांव में पहुंचकर उसकी चल संपत्ति को कुर्क कर दिया है। बता दें रवि के खिलाफ थाना सैक्टर 39 नोएडा पर गैंगरेप, एससीएसटी का मुकदमा दर्ज है, जिसमे वह वांछित चल रहा है। उस पर 25000 का इनाम भी घोषित है। अब रवि काना की ग्राम दादूपुर थाना दनकौर में स्थित मकान में चल सम्पत्ति को कुर्क किया गया।

दरसअल, थाना सेक्टर 39 नोएडा में दर्ज मुकदमे में रवि काना उर्फ रविन्द्र नागर निवासी दादूपुर थाना दनकौर समेत 4 अन्य आरोपी आजाद, राजकुमार, विकास व महकी उर्फ महकार निवासी दादुपुर के थे। आरोपी रवि काना को छोडृकर शेष चारों आरोपी वर्तमान में जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में बंद हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस फोर्स दादूपुर गांव पहुंची और अनाउंसमेंट करते हुए कुर्की की गई।

Columbus
14°C
Clear sky
4.7 m/s
51%
763 mmHg
13:00
14°C
14:00
16°C
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
13°C
00:00
13°C
01:00
13°C
02:00
13°C
03:00
12°C
04:00
12°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
10°C
09:00
11°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
17°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark