उत्तर प्रदेश: चुनाव से पहले सपा में शामिल हुआ बसपा का ये दिग्गज नेता !

2024 लोकसभा चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए नेताओं ने पाला बदला शुरु कर दिया है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बसपा नेता और आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे शाह आलम गुड्डू जमाली, समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। जमाली के सपा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमेशा उनका सम्मान रहेगा। आज भारतीय जनता पार्टी ने देश के सामने संकट पैदा किया है। संविधान को बदलने की नीयत है और इसी के साथ-साथ पूरी तरह से लोकतंत्र की जितनी भी मान्यताएं थी उनको समाप्त करने की कोशिश की है तो देश के बचाने का काम पीडीए के लोग करेंगे ही।

राम की झूठी कसम खाती है BJP
नेता शिवपाल सिंह यादव आगे कहा कि पीडीए के साथ-साथ देश में सबसे दुःखी किसान, नौजवान और मुसलमान है, उसकी लड़ाई हम सब लोग मिलकर लड़ेंगे। भाजपाई राम की कसम खाते हैं लेकिन राम की झूठी कसम खाते हैं। हम भी राम को मानते हैं लेकिन हम राम के नाम पर झूठ नहीं बोलते। आज हम गुड्डू जमाली और उनके साथ आए सभी का स्वागत करते हैं।

Web sitesi için Hava Tahmini widget