गाजियाबाद : फ्लैट में चल रहा सेक्स रैकेट, मौके पर पहुंची ने 5 महिला और 3 पुरुषों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में इलाके के एसीपी ने रेड कर एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो यहां पिछले 3 साल से फ्लैट के अंदर यह काला धंधा चल रहा था।

मामले में जानकारी देते हुए एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि उनको मुखबिर से सूचना मिली की सिद्दकी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर जो फ्लैट है उसमें सेक्स रैकेट चल रहा है। उसके बाद सिद्धार्थ गौतम ने महिला फोर्स सहित अन्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर फ्लैट पर रेड की। पुलिस के अनुसार, ये फ्लैट किसी अरविंद नाम के शख्स का है। जिसने लीज पर इस फ्लैट को दिया हुआ है।

एसीपी के अनुसार, अरविंद बाहर रहता है और उसकी जानकारी में है कि उसके फ्लैट पर क्या काम चल रहा है। पुलिस ने मौके से कई सारे आपत्तिजनक सामान भी बरामद की है। साथ ही 5 महिलाएं और 3 पुरुषों को पुलिस ने इस फ्लैट से गिरफ्तार किया है।

>
Pozega
19 ožu.
8°C
20 ožu.
13°C
21 ožu.
16°C
22 ožu.
16°C
23 ožu.
19°C
24 ožu.
20°C
25 ožu.
21°C
>
Pozega
19 ožu.
8°C
20 ožu.
13°C
21 ožu.
16°C
22 ožu.
16°C
23 ožu.
19°C
24 ožu.
20°C
25 ožu.
21°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark