मध्य प्रदेश : BJP नेता ने किया सुसाइड, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां भाजपा नेता राजेश राठौर का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया है कि वह परिवार से अलग रह रहे थे। जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां शराब के 3 से 4 ग्लास मिले। ऐसे में हो सकता है किसी ने शराब के साथ जहर दिया हो। आपको बता दें कि राजेश राठौर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं, और बजरिया के सेमरा स्थित एक घर में रहते थे। जो पिछले काफी दिनों से भाजपा के सक्रिय थे, और मध्य विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहे थे। इससे पहले वे प्रकोष्ठ अध्यक्ष भी रह चुके थे।

घटना में जानकारी देते हुए राजेश के परिजन खेमचंद राठौर ने बताया कि देर रात मुझे पता चला राजेश ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही हम घटना स्थल पर पहुंचे और देखा कि उसके पैर पलंग से आधे नीचे थे। उसका पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। पूरे शरीर पर लाल निशान थे। कई जगहों पर चोट के निशान भी लग रहे थे।

ऐसी आशंका है कि किसी ने उसे मारा है। हम पुलिस से यही उम्मीद करते हैं कि इस मामले की जांच सही तरीके से हो और जो भी दोषी हो उसे सख्त से सख्त सजा मिले।

वहीं दूसरी तरफ मिली जानकारी के अनुसार, राजेश लंबे समय से किसी महिला के साथ रह रहा था। उनका घर बुधवारा इलाके में तलैया चौकी के पास है। यही एक महिला रहती थी। बाद में वह बजरिया स्थित एक अलग मकान में रहने लगी। इसी मकान में राजेश राठौर का शव मिला है।

वहीं इस मामले में बजरिया थाना प्रभारी केडीएस कुशवाहा के अनुसार, युवक परिवार वालों से अलग रह रहा था। उनके दो बच्चे हैं। घर रेतघाट के पास है। उन्होंने किराए का घर लिया हुआ था जहां घटना हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया भेजा है। जांच की जा रही है।

17 Apr
65°F
18 Apr
75°F
19 Apr
80°F
20 Apr
80°F
21 Apr
81°F
22 Apr
65°F
23 Apr
76°F
17 Apr
65°F
18 Apr
75°F
19 Apr
80°F
20 Apr
80°F
21 Apr
81°F
22 Apr
65°F
23 Apr
76°F
Weather Data Source: North Carolina 30 days weather
Light
Dark