झुंझुनूं-खेतड़ी : संविदा नियमों में शामिल करने की मांग:एंबुलेंस कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, एक सितंबर से हड़ताल की दी चेतावनी

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मंगलवार को संविदा नियमों में शामिल करने की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारी ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने मांगे नहीं माने जाने पर एक सितंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है।

108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के पायलट अजीत सिंह निर्वाण ने बताया कि पिछले काफी समय से वेतन संबंधित मांगों को लेकर राज्य सरकार से गुहार लगा रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार को ओर से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देने से अब 108 और 104 एंबुलेंस के कर्मचारी आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पूर्व में भी हड़ताल की गई थी। इस दौरान चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ प्रदेश स्तरीय संगठन के पदाधिकारी ने समझौता वार्ता की गई थी। इस दौरान सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कर्मचारियों की समस्या को लेकर सरकार की गंभीरता दिखाई नहीं देने से अब कर्मचारी दोबारा से आंदोलन की राह पर उतर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 108 व 104 एंबुलेंस में लगे पायलट और ईएमटी अल्प वेतन में दिन-रात की ड्यूटी निर्वहन कर रहे हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में भी कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। एंबुलेंस कर्मचारी वर्ष 2021 से लगातार ज्ञापन, धरना, सांकेतिक प्रदर्शन आदि के जरिए अपनी मांग सरकार तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से वेतन संबंधी समस्याओं व संविदा नियमों में नहीं लेने से कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। पूर्व में कर्मचारियों की ओर से वेतन संबंधित समस्याओं का समाधान करने, 108 व 104 एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को संविदा नियम में शामिल करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाए जाने से कर्मचारी अल्प वेतन में काम करने को मजबूर हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश संगठन के आह्वान एक सितंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाने का आह्वान किया है।

इस मौके पर अरविंद जांगिड़, मोहर सिंह गुर्जर, कृष्ण कुमार शर्मा, मनीष कुमार गुर्जर, महेश कुमार, जितेंद्र दौराता, रितिक सैनी, जयराम, नरेंद्र सिंह, मनीष कुमार समेत अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget