झुंझुनूं-सिंघाना : टावर से गिरने से पूर्व सैनिक का निधन:उतरते समय बिगड़ा था बैलेंस, हरनाथपुरा में दी अंतिम विदाई

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के गुर्जरवास पंचायत के हरनाथपुरा गांव के पूर्व सैनिक का दो दिन पहले श्रीनगर में टावर से उतरते समय गिरने से निधन हो गया।‌ सोमवार को उनके पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक सैनिक भारतीय सेना से रिटायर होकर डिफेंस सिक्योरिटी कापर्स में कार्य कर रहा था। डीएससी के सुबेदार बलवीर सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह गुर्जर श्रीनगर में डीएससी में कार्यरत थे। जिनकी ड्यूटी पोस्ट पर लगे टावर पर लगी हुई थी। 26 अगस्त को रणजीत सिंह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद टावर से नीचे उतर रहे थे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ जाने से वह टावर से गिर गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में रणजीत सिंह को सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रणजीत सिंह की मौत हो गई। देर रात को रणजीत सिंह का शव सिंघाना के पुलिस थाने में लाया गया। जहां सुबह कमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व सैनिक रणजीत सिंह गुर्जर को सोमवार को अंतिम विदाई दी गई।
पूर्व सैनिक रणजीत सिंह गुर्जर को सोमवार को अंतिम विदाई दी गई।

हरनाथपुरा निवासी रणजीत सिंह पुत्र गौरी सहाय 1994 में यूपी के फतेहपुर से 25 राजपूत रेजीमेंट में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 2010 में सेना से रिटायर हो गए थे। भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद वह डिफेंस सिक्योरिटी कापर्स में शामिल हो गए थे। वह पिछले छह माह से श्रीनगर में तैनात थे। रणजीत सिंह डेढ़ महीने पहले ही छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी पर गए थे। रणजीत सिंह का निधन होने की सूचना पर घर में कोहराम सा मच गया।

मृतक रणजीत सिंह के एक बेटी पूनम कॉलेज में पढ़ाई करती है, जबकि बेटा संदीप 12वीं में और छोटा बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। उनकी पत्नी कविता गृहिणी है। रणजीत सिंह सात बहन भाइयों मे चौथे नंबर के थे। रणजीत सिंह की अंतिम विदाई में सैनिक कल्याण बोर्ड से सुभाष भास्कर, विधायक सुभाष पूनिया, सतीश गजराज, युवा नेता नौरंग डांगी, धर्मपाल गुर्जर, पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर, बिल्लू सैनी, राजवीर, थानाधिकारी विक्रम सिंह, एएसआई सुबेसिंह, सवाई सिंह, बहादुर मल, मदन शर्मा, सुशील कुमार, मुकेश, कैप्टन शुभकरण समेत अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

Web sitesi için Hava Tahmini widget