सीकर : सीकर की प्रियन बनी मिस अर्थ इंडिया:पहली बार राजस्थान को मिला खिताब, अब वियतनाम में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी

सीकर : सीकर की रहने वाली प्रियन ने देशभर में राजस्थान का नाम रोशन किया है। प्रियन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है। यह खिताब जीतने वाली राजस्थान की पहली लड़की है। इस इवेंट का आयोजन डिवाइन ब्यूटी के दीपक अग्रवाल द्वारा दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ।

16 फाइनलिस्ट के बीच में जीता खिताब

हाल ही में ‘मिस राजस्थान 2022’ कॉम्पिटिशन में हाई हील पर रैंप वॉक करते हुए गर्ल्स ने अपने जलवे बिखेरे थे। उनमें से एक थी, सीकर की प्रियन सेन। 28 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, प्रियन हाई हील में चलना तो दूर आंखों में काजल लगाना भी नहीं जानती थी। मेडिकल स्टूडेंट से मॉडलिंग तक का उनका ये सफर दिलचस्प रहा है।

प्रियन ने टॉप 16 फाइनलिस्ट के बीच में यह खिताब जीता है। प्रियन के मेंटोर योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया कि इससे पहले प्रियन मिस राजस्थान 2022 की फर्स्ट रनर अप रह चुकी है। फिलहाल वह मिस इंडिया की भी तैयारी कर रही है। साथ ही अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोटा से कर रही है। जब भी प्रियन को मौका मिलता है। वह जयपुर आकर इवेंट्स में पार्टिसिपेट करती है।

गौरतलब है कि डिवाइन ब्यूटी मिस इंटरनेशनल इंडिया, मिस अर्थ इंडिया का आयोजन करवाता है। जिससे इंडिया की गर्ल्स इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर जाकर इंडिया को रिप्रेजेंट करती हैं। मिस अर्थ इवेंट का आयोजन दिसंबर में वियतनाम में किया जाएगा जिसमें प्रियन सेन मिस अर्थ इंडिया 2023 के रूप में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी। मेंटोर मैटर योगेश मिश्रा ने बताया की प्रियन सीकर की रहने वाली है। प्रियन की मां सरकारी टीचर है। प्रियन ऐसे ही कई इवेंट्स जीत चुकी हैं।

सीकर आने पर बुधवार को प्रियन का उनके शहरवासियों ने ढोल-नगाड़ों से जमकर स्वागत किया। परिवार और दोस्तों के साथ वह डांस करते हुए भी दिखी। इस दौरान ब्यूटी क्वीन ने भास्कर से अपनी जर्नी शेयर की।

प्रियन ने मिस राजस्थान में हिस्सा लेने के लिए 10 किलो वजन घटाया।
प्रियन ने मिस राजस्थान में हिस्सा लेने के लिए 10 किलो वजन घटाया।

MBBS 1st ईयर की हैं स्टूडेंट
20 साल की प्रियन ने अपनी लाइफ के हर पहलू पर बात की। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही लड़कों की तरह रही हैं। उन्हें सजना-संवरना नहीं आता था। उनका फोकस सिर्फ मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने पर था। 12th के बाद NEET की तैयारी की।

13 सितंबर 2021 को नीट का एक्जाम देने के बाद श्योर थी कि सिलेक्शन हो जाएगा। ऐसा हुआ भी, रिजल्ट आने पर मार्च 2022 में कोटा की गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल गया। वह MBBS 1st ईयर की स्टूडेंट है।

नीट एक्जाम के बाद मां ने दिलाया मोबाइल
मॉडलिंग करियर के बारे में कहा, ‘यह सब अचानक से हुआ। मेडिकल से मॉडलिंग में आना मेरे लिए भी शॉकिंग था। मेरे पास मोबाइल तक नहीं था। नीट एग्जाम के बाद मां ने पहली बार मोबाइल दिलाया था। उसके बाद इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर अपने फोटो अपलोड किए। इंस्टा पर मेरी रील को देखकर फोटोशूट के ऑफर आने लगे।’

इंस्टा पर मेरी रील को देखकर फोटोशूट के ऑफर आने लगे थे।
इंस्टा पर मेरी रील को देखकर फोटोशूट के ऑफर आने लगे थे।

लास्ट ईयर की मिस राजस्थान विनर ने किया मोटिवेट

प्रियन ने बताया कि सबसे पहले नवंबर 2021 में सीकर में ही एक ब्यूटी पार्लर के फोटोशूट का ऑफर मिला था। इस दौरान ही पिछले साल की मिस राजस्थान की विजेता संगीता भामू से मुलाकात हुई। उन्होंने कॉम्पिटिशन के बारे में बताया और मोटिवेट किया। इसके बाद नवंबर 2021 से कॉम्पिटिशन के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया।

3 से 4 महीने में 10 किलो वजन किया कम
प्रियन ने बताया कि कॉम्पिटिशन में पार्ट लेना मेरे लिए एक चुनौती थी। सबसे पहले तो मेरा वेट और ऊपर से हाई हील में चलना, ये सब मेरे लिए काफी टफ था। NEET की तैयारी के दौरान पढ़ाई के लिए घंटों बैठे रहने से वेट काफी बढ़ गया था।

ऐसे में फिट होना बहुत जरूरी था। डाइट कंट्रोल कर और एक्सरसाइज कर करीब 10 किलो वजन 3 से 4 महीने में कम किया था। वहीं घर में ही हाई हील पहनकर वॉक करने की प्रैक्टिस की। आखिरकार मेहनत रंग लाई और ‘मिस राजस्थान 2022’ कॉम्पिटिशन में फर्स्ट रनर अप का खिताब मिला।

जयपुर में रनरअप बनने के बाद प्रियन को ताज पहनाते हुए।
जयपुर में रनरअप बनने के बाद प्रियन को ताज पहनाते हुए।

ब्यूटी क्वीन बोलीं, गर्ल्स को पंख फैलाकर उड़ने दें
ब्यूटी क्वीन के परिवार में उनकी मां सुनीता सिंह और छोटा भाई है। पिता जितेंद्र सेन का 2004 में निधन हो गया था। प्रियन ने बताया कि, पापा की मौत के बाद मां हम दोनों भाई-बहन को लेकर मेरे ननिहाल आ गई थीं। मां सरकारी टीचर हैं। हमेशा से परिवार का सपोर्ट मिला। गर्ल्स को पंख फैलाने दीजिए। पंख काटिए मत। क्योंकि जब पंख फैलाने देंगे तो वह ही ऊंची उड़ान भरेगी।

मेडिकल स्टूडेंट से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली प्रियन को अपने परिवार का हमेशा से सपोर्ट मिला।
मेडिकल स्टूडेंट से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली प्रियन को अपने परिवार का हमेशा से सपोर्ट मिला।

मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड बनने का सपना
प्रियन ने बचपन से ही ऑल राउंडर रही है। पढ़ाई के साथ- साथ वह स्कूल में होने वाली और भी एक्टिविटी में हिस्सा लेती थीं। वह ताइक्वांडो खिलाड़ी भी रही हैं। दिल्ली में नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता हुआ है।

ICSE बोर्ड से 10th में 93 परसेंट और 12th में 90 परसेंट मार्क्स हासिल किए थे। उसके बाद नीट एक्जाम में सिलेक्ट होकर MBBS में एडमिशन लिया। अब उनका सपना मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का खिताब जीतना है।

कॉम्पिटिशन में फर्स्ट रनर अप रहने के बाद प्रियन पहली बार सीकर आई तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।
कॉम्पिटिशन में फर्स्ट रनर अप रहने के बाद प्रियन पहली बार सीकर आई तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।
>
Baku
17 Apr
13°C
18 Apr
16°C
19 Apr
17°C
20 Apr
16°C
21 Apr
17°C
22 Apr
19°C
23 Apr
20°C
>
Baku
17 Apr
13°C
18 Apr
16°C
19 Apr
17°C
20 Apr
16°C
21 Apr
17°C
22 Apr
19°C
23 Apr
20°C
Weather Data Source: havadurumuuzun.com
Light
Dark