झुंझुनूं : CM ने 33.27 करोड़ रूपए किए डीबीटी:1 लाख 76 हजार 548 पेंशनर्स को मिली बढ़ी हुई राशि

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन की बढ़ी हुई राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की। झुंझुनूं में 1 लाख 76 हजार 548 लाभार्थियों के खाते में 33 करोड 27 लाख 13 हजार 50 रूपए डीबीटी किए। सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। झुंझुनूं में मुख्य कार्यक्रम सूचना केंद्र सभागार में हुआ।

जिसमें जिला कलेक्टर खुशाल यादव, एसपी श्याम सिंह, एडीएम जेपी गौड़, सीईओं जवाहर चौधरी, आयुक्त दिलीप पूनियां, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, जिला जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, आईसीडीएस के उप निदेशक विजेन्द्र राठौड़, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. अनीस, जिला रसद अधिकारी कपिल झाझड़िया सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मो. अशफाक खान ने बताया सीएम गहलोत ने बजट घोषणा में लाभार्थियों की पेंशन राशि बढ़ाते हुए न्यूनतम 1 हजार रूपए पेंशन प्रत्येक लाभार्थी को सुनिश्चित की थी, जिसकी अनुपालना में यह राशि लाभार्थियों के खाते में डाली गई है।

गौरतलब है कि पहले विधवा को 500 रुपए, 55 से 75 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों को 750 रुपए थी, वहीं 55 वर्ष आयु तक के दिव्यांगजनों को 750 रूपए मिलते थे, जो अब बढ़कर 1 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं जो 75 वर्ष अधिक उम्र वाली विधवा को 1500 रुपए पेंशन राशि मिलेगी।

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए रैन बसेरे में दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया को दिए।

>
Columbus
18 მარ
14°C
19 მარ
17°C
20 მარ
6°C
21 მარ
7°C
22 მარ
8°C
23 მარ
8°C
24 მარ
12°C
>
Columbus
18 მარ
14°C
19 მარ
17°C
20 მარ
6°C
21 მარ
7°C
22 მარ
8°C
23 მარ
8°C
24 მარ
12°C
Light
Dark