झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में सवा घंटे बरसात, निचले इलाकों में मकानों व घरों में घुसा पानी

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। शाम को करीब पांच बजे बारिश का दौर शुरू हुआ जो सवा छह बजे तक चला। करीब सवा घंटे तक हुई तेज बरसात से सड़कें दरिया बन गई। राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डेढ़ घंटे तक हुई बरसात के कारण कस्बे के मुख्य बाजार, चिड़ावा बाइपास, हरिदास मार्केट, बाइपास सर्किल, बुहाना मोड़ सहित मुख्य मार्गों पर पानी भर गया।

निचले इलाकों में कई दुकानों व मकानों में भी पानी घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी, प्रभात कॉलोनी, मुख्य बाजार से चिड़ावा जाने वाली सड़क पर पानी की सही निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नालों की साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण उनका पानी सड़क पर आ जाता है तथा घरों में घुस जाता है। पूर्व कृषि अधिकारी ओमप्रकाश बलवदा ने बताया कि खेतों में खड़ी ग्वार, बाजरे, मूंग की फसल के लिए बरसात लाभदायक है।

खेतड़ी | खेतड़ी कस्बे में शनिवार को शाम 5 बाद आई बारिश से शहर में सीवरेज लाइन के लिए तोड़ी सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। तहसील कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर शहर में 23 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। खिरोड़ | कस्बे सहित आसपास के गांव ढाणियों में शनिवार शाम को अच्छी बरसात हुई। गर्मी से लोगों को राहत मिली। बरसात होने से फसलों को फायदा होगा।

बिसाऊ | कस्बे में प्राचीन परंपरा के अनुसार शनिवार को मुख्य बाजार के व्यापारियों ने बरसात के लिए छत के नाले की पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ा। इसके कुछ देर बाद ही बरसात शुरू हो गई। दुकानदार राजकुमार पुजारी के नेतृत्व में पूजा की। इंद्रदेव की पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ा और प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर दुकानदार मनीष पोदार, राजेश अग्रवाल, आलोक आर्य, लोकेश स्वामी, रविकांत बिरमी वाला, श्याम चेजारा मौजूद रहे।

17 Mar
63°F
18 Mar
70°F
19 Mar
40°F
20 Mar
46°F
21 Mar
54°F
22 Mar
53°F
23 Mar
54°F
17 Mar
63°F
18 Mar
70°F
19 Mar
40°F
20 Mar
46°F
21 Mar
54°F
22 Mar
53°F
23 Mar
54°F
Light
Dark