नोएडा : फ्लाईओवर से 5 फीट उछलकर पिलर पर अटकी लड़की, कार ने स्कूटी में मारी थी टक्कर

नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सेक्टर-25 में एलिवेटेड ब्रिज पर एक स्कूटी सवार लड़की को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में लड़की लगभग 5 फीट उछल कर फ्लाईओवर के गैप में जा गिरी। जबकि उसके मोबाइल और जूता फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। किस्मत अच्छी रही कि लड़की ब्रिज से नीचे नहीं गिरी। घटना के तुरंत बाद लोगों की भीड़ लग गई। लड़की लोगों से मदद की गुहार लगाती रही।

 

स्कूटी सवार लड़की के फ्लाईओवर के पिलर में फंस गई। इस दौरान 2 लड़के भी उसे बचाने पहुंच गए।

 

 

मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। जिसके बाद घंटों की मशक्कत कर दोनों के मिलकर लड़की को नीचे उतारा। हादसे में लड़की को चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस एलिवेटेड रोड पर लगे हुए CCTV के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।

 

स्कूटी सवार लड़की के पिलर पर फंसने के बाद जेसीबी के सहारे रेस्क्यू किया गया।

 

हादसे की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि युवती सेक्टर- 62 की तरफ जा रही थी। एलिवेटेड रोड पर एक कार थी। उसकी स्पीड को देखते हुए लड़की ने अपनी स्कूटी का ब्रेक लगाया तो वह फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गैप के पिलर में फंस गई। 2 लड़के भी नीचे उतर गए थे। सूचना पर लड़की और अन्य 2 लड़कों को सकुशल निकाला गया है। लड़की को ज्यादा चोट नहीं आई है। जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, अमल में लाई जाएगी।

Web sitesi için Hava Tahmini widget