मुजफ्फरनगर : अपर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा तहसील सदर पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त) तथा पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत- प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

 

 

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

संवाददाता : समीर कुमार

Web sitesi için Hava Tahmini widget