उत्तर प्रदेश : हाथरस हादसे में घायल दो महिलाएं इलाज के लिए पहुंची नोएडा कहा- ‘भगवान का शुक्र है हमें बचा लिया…’

हाथरस में हुए हादसे में घायल होने के बाद दो महिलाएं इलाज के लिए नोएडा जिला अस्पताल में पहुंची हैं। दोनों महिलाएं ग्रेटर नोएडा के दादरी की रहने वाली हैं। महिलाओं ने बातचीत के दौरान कहा कि बस भगवान ने बचा लिया, नहीं तो मौत सामने ही खड़ी थी।

दरअसल, सेक्टर 39 जिला अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीय अनीता और 30 वर्षीय बबीता भर्ती हैं। अनीता ने बदन दर्द की शिकायत की। डॉक्टरों ने उपचार से पहले ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड टेस्ट, एक्स-रे, ईसीजी टेस्ट कराया।

वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों ने बबीता की ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड टेस्ट, एक्स-रे, ईसीजी टेस्ट कराया। एहतियात के तौर पर दोनों महिलाओं को अस्पताल परिसर की इमरजेंसी में आईसीयू-3 में भर्ती किया गया है। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों की टीम महिलाओं का इलाज कर रही है।

सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि घायल महिलाओं की देखभाल के लिए टीम लगाई गई है। महिलाओं की हालत सामान्य है। हाथरस प्रशासन ने डॉक्टर और एंबुलेंस के संबंध में संपर्क नहीं किया है और जिले से कोई टीम भी नहीं भेजी है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget