मनोरंजन : सुनील ग्रोवर ने किया कंफर्म Great Indian Kapil Show में फिर कर रहे वापसी ?

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ काफी चर्चा में रहता है। ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे इस शो के लिए कपिल ने सोनी टीवी पर चल रहे ‘द कपिल शर्मा शो’ को अलविदा कहा था। कपिल के साथ अपना 6 साल पुराना झगड़ा भुलाकर सुनील ग्रोवर ने नेटफ्लिक्स और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ हाथ मिला लिया था। अब सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के इस नए शो को लेकर ऑडियंस के साथ एक दिलचस्प खबर शेयर की है। सुनील ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये बात कंफर्म की है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जल्द ऑफ एयर होने जा रहा है।

 

दरअसल कपिल शर्मा का शो 22 जून 2024 से ऑफ एयर जा रहा है। लेकिन इस खबर को शेयर करते हुए सुनील ने कपिल शर्मा के चाहने वालों को एक गुड न्यूज भी दी है।

 

सुनील ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एपिसोड से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,”दोबारा एंटरटेनमेंट की वापसी होने वाली है। क्योंकि कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कुछ महीनों में नए सीजन के साथ लौटने वाला है। अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 2 का इंतजार करते हुए सीजन 1 बिंज वॉच कीजिए।

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget