मेरठ : दिनदहाड़े किडनैपिंग के बाद बच्चे की हत्या, खेत में मिला शव

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिनदहाड़े किडनैपिंग के बाद 6 साल के बच्चे की हत्या हो जाने से हड़ंकप मच गया है। हैरानी की बात ये है कि आज सुबह ही घर के पास से बच्चे का अपहरण हुआ था। जिसका दोपहर में गन्ने के खेत में शव मिला। शव के हाथ-पैर बंधे थे। मुंह में गन्ना डाला था। शक के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी महिलाओं को पकड़ा है। उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो महिलाओं ने हत्या की बात कबूल की।

 

यूपी पुलिस सिपाही है पिता

आरोपी महिलाओं के घर 50 लाख की फिरौती लिखा लेटर मिला था। घटना इंचौली थाने के धनपुर गांव की है। मृतक बच्चे का नाम पुनीत ऊर्फ कान्हा यादव है। जिसके पिता गोपाल यादव यूपी पुलिस में सिपाही हैं। जो सहारनपुर में तैनात हैं। पड़ोसियों से जमीन के विवाद में हत्या हुई है।

 

मामले में SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इंचौली के धनपुर गांव से सुबह 10:30 बजे 6 साल के बच्चे के गायब होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिवार ने पड़ोसी महिलाओं पर बच्चे को गायब करने का शक जताया। पुलिस ने पड़ोसी महिलाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात कबूल की। उनकी निशानदेही में दोपहर में गन्ने के खेत से शव मिला। पुलिस ने आरोपी 3 महिलाएं और एक महिला के पति को अरेस्ट कर लिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Columbus
-12°C
Intermittent snow
2.5 m/s
74%
776 mmHg
08:00
-12°C
09:00
-11°C
10:00
-11°C
11:00
-10°C
12:00
-9°C
13:00
-9°C
14:00
-8°C
15:00
-8°C
16:00
-8°C
17:00
-8°C
18:00
-9°C
19:00
-10°C
20:00
-10°C
21:00
-10°C
22:00
-10°C
23:00
-10°C
00:00
-10°C
01:00
-10°C
02:00
-10°C
03:00
-10°C
04:00
-10°C
05:00
-10°C
06:00
-10°C
07:00
-10°C
08:00
-9°C
09:00
-10°C
10:00
-10°C
11:00
-9°C
12:00
-9°C
13:00
-10°C
14:00
-10°C
15:00
-9°C
16:00
-9°C
17:00
-9°C
18:00
-9°C
19:00
-9°C
20:00
-8°C
21:00
-8°C
22:00
-8°C
23:00
-8°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget